ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रोहनिया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में हुई राजगीर की मौत, 3 लोगों पर छत से धक्का देकर गिराने का लगा आरोप।

वाराणसी। बुधवार को रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक राजगीर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दरेखु निवासी राजगीर राजेंद्र बिंद (40) बुधवार सुबह घर से काम करने के लिए निकला था। इसी दौरान दरेखु चट्टी के पास कुछ लोगों से राजेंद्र का विवाद हुआ। आरोप है कि जिन लोगों से विवाद हुआ उन्हीं लोगों ने राजेंद्र को छत से धक्का दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

3 पर लगा आरोप, पत्नी रो-रो कर हुई बेहाल%3A-
राजगीर के भाई ने तहरीर में तीन लोगों के खिलाफ छत से गिराकर मारने का आरोप लगाया गया है। राजेन्द्र चार भाइयों में छोटे थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मौत की जानकारी पर पत्नी मीनतारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा%3A-
रोहनिया थाना प्रभारी हरीनाथ प्रसाद भारती ने बताया कि राजेंद्र के मौत के बाद मिली तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पता चला है कि, जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उन लोगों के साथ राजेंद्र अक्सर बैठते थें।

Posted On:Thursday, August 12, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.